English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-24 110718

छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार से कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए देशभर से कांग्रेस के नेता रायपुर पहुंच रहे हैं।

 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दोपहर 2 बजे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अधिवेशन से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे स्टीयरिंग कमेटी की बैठक ले रहे हैं। स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण नीतियों पर चर्चा होगी। शाम 4 बजे सलेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जहां 6 बजे प्रस्तावों पर चर्चा होगी। वहीं दूसरी तरफ पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगी।

Also read:  नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर किया हमला, हमले में एक जवान घायल

ये बड़े नेता आएंगे रायपुर

शुक्रवार को राहुल गांधी के अलावा देशभर से 75 और बड़े कांग्रेस नेता रायपुर आएंगे। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस के अन्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, कई विधायक और प्रदेश की सरकारों में मंत्री शामिल हैं। सचिन पायलट और पूर्व मंत्री शिवराज पाटिल भी शुक्रवार को रायपुर आएंगे।

खड़गे बोले- महाधिवेशन से पहले हमारे नेताओं के यहां रेड

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद में मुद्दे उठाए तो नोटिस दिया जाता है। महाधिवेशन के पहले छत्तीसगढ़ के हमारे नेताओं पर ईडी का रेड कराया जाता है। आज मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा को जहाज से जबरदस्ती उतारकर गिरफ्तार किया गया। भारत के लोकतंत्र को मोदी सरकार ने हिटलरशाही बना दिया है। इस तानाशाही की घोर निंदा करते हैं।

Also read:  देश के कई हिस्से लू की चपेट में, कई शहरों में 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा तापमान

26 फरवरी को होगी मेगा रैली

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि 24 फरवरी से महाधिवेशन शुरू होगा, जो 26 फरवरी तक चलेगा। इसमें 15 हजार डेलीगेट्स शामिल होंगे। 26 फरवरी को समापन के मौके पर रायपुर के राज्योत्सव स्थल में मेगा रैली होगी। इस कार्यक्रम के लिए 2 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Also read:  GeM (सरकारी ई-मार्केटप्लेस) के खुलने के बाद सेल्फ हेल्प ग्रुप, एमएसएमईज (MSMEs), छोटे व्यापारियों को मिला काफी लाभ- अनुराग ठाकुर

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 24 फरवरी को रायपुर पहुंचेंगे। वे यहां अपनी यात्रा के अनुभवों को साझा करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी 25 फरवरी को रायपुर पहुंच रही हैं।