English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-06 151727

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव(केसीआर) ने बुधवार को अपनी पुरानी पार्टी टीआरएस का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के रूप में लॉन्च कर दिया है। राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की लॉन्चिंग तो हो गई लेकिन कुछ नेताओं में मतभेद भी खुलकर सामने आ रहे हैं।

 

Also read:  Sulli Deals और Bulli Bai केस के आरोपियों को दिल्ली की एक अदालत ने दी जमानत

बताया जा रहा है कि इस भव्य कार्यक्रम में उनकी खुद की बेटी और पार्टी की वरिष्ठ नेता के कविता अनुपस्थित रहीं जिससे सियासी अटकलें तेज हो गईं। कविता न केवल हाई-प्रोफाइल इवेंट से गायब थीं, बल्कि उनका नाम आगामी मुनुगोड़े उपचुनाव के लिए टीआरएस के प्रभारी की सूची से भी गायब था। इन सब गतिविधियों से साफ लग रहा है कि केसीआर के घर में ही सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Also read:  विधान परिषद चुनावों में भाजपा को लगी झटका, 6 सीटों में से सिर्फ एक पर मिली जीत