English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-17 155754

 छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के भिलाई से 6 दोस्त पिकनिक मनाने के लिए गए थे। लौटते वक्त उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई है, 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार शारदा पारा निवासी 23 और 24 साल की उम्र के छह दोस्त नीरज बर्नवाल, आकाश कुमार चौधरी, विनोद कुमार, विश्वकर्मा गोड़, भागवत कुमार और पवन कुमार मांझी 15 अगस्त की सुबह 10 बजे गरियाबंद पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान उन्होंने झरने के नीचे नहाया। वहां आजादी का तिरंगा लहराया। उसका वीडियो बनाया और उसे अपने भाई को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया में भी डाला। पिकनिक मनाने के बाद सभी लोग कार शाम 5.30 बजे लौट रहे थे। पाटन अभनपुर रोड में अचानक कार डिसबैलेंस हो गई। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सभी लोगों को गंभीर चोटें आईं। जिसमें इलाज के दौरान नीरज बर्नवाल की मौत हो गई। अभनपुर पुलिस सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Also read:  एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 2 सितंबर को कैंडी में खेला जाएगा। इससे पहले कुल 15 बार इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई

पांच युवकों का रायपुर में चल रहा उपचार

सड़क दुर्घटना का शिकार हुए नीरज बर्नवाल की आरोग्य सेतु हॉस्पिटल रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं विनोद के बाएं हाथ की हड़्डी टूटी है। विश्वकर्मा के जांघ की हड्डी टूटी है। भागवत के सिर में अंदरूरी चोट आई है। आकाश कुमार चौधरी आईसीयू में है। सभी दोस्तों का उपचार चल रहा है। इसमें आकाश और भागवत की हालत गंभीर बनी हुई है।

Also read:  पंजाब में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर मूंगी की फसल की खरीद शुरू, सीएम मान की हो रही सराहना