English മലയാളം

Blog

n4589222361672885823020bf2c1616117f8f43b55f94eaab7d40280416c8ba8bcae1885e124e5607d22ba5

जापान की मीडिया कंपनी निक्केई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की सराहना करते लिखा कि साल 2023 भारत के नाम रहने वाला है।

जापानी मीडिया कंपनी निक्केई एशिया के प्रधान संपादक शिगेसाबुरो ओकुमुरा ने अपने लेख में लिखा, वर्ष 2023 को भारत के दुनिया में तीसरे ध्रुव के रूप में उभरने के लिए याद किया जाएगा।

Also read:  मंच गिरने से आगरा में पूर्व प्रधान की मौत, मायावती ने सरकार से मुआवजा देने की कि मांग

ओकुमुरा ने लिखा, मार्च में भारत पहली बार त्रिपक्षीय आयोग के पूर्ण सत्र की मेजबानी करेगा। इस साल भारत जी-20 की अध्यक्षता भी कर रहा है। मोदी सरकार 2024 में भारत के लोकसभा चुनावों से पहले नेतृत्व क्षमता दिखाने के लिए उत्सुक होगी। कंपनी ने लेख के अंत में निष्कर्ष निकाला कि नए साल में अमेरिका, चीन, भारत समेत तीन ध्रुवों वाली दुनिया की शुरुआत हो सकती है। पीएम मोदी के अलावा ओकुमुरा ने अपने लेख में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भी जिक्र किया।

Also read:  मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोला- 'अग्निपथ' योजना इतनी ही अच्‍छी है तो MLA और MP के बच्‍चों के लिए बना दो ये नियम

स्वतंत्र कूटनीति को बताया देश की ताकत

ओकुमुरा ने लिखा, भारत की ताकत इसकी स्वतंत्र कूटनीति है। अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ क्वाड का सदस्य रहते हुए भारत रूस के साथ सैन्य अभ्यास में भाग लेता है और मॉस्को से हथियारों और तेल का आयात करता है। बीजिंग के साथ सीमा विवाद के बावजूद भारत ब्रिक्स का सम्मान करता है।

Also read:  एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को दी बड़ी खुशखबरी, विजयवाड़ा-शारजाह के बीच उड़ान सेवा शुरू