English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-27 100204

हैदराबाद के गोशामहल विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ धमिकयों का सिलसिला अभी भी जारी है।

टी राजा सिंह के खिलाफअब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला ने टी राजा को धमकी धमकी देते हुए कहा है कि वह टी राजा को चीर देंगी। इससे पहले भी टी को इस तरह की धमकियां मिल चुकी है. हालांकि पुलिस ने इस महिला पर अभी तक कोर्क कार्रवाई नहीं की है।

 

आयशा फरहीन नाम की इस महिला ने वीडियो में विधायक टी राजा को अपशब्द कहें है और कहा है कि, ‘तेरे टांग पर टांग डालकर चीर दूंगी।’ उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 4 दिन पुराना है। इसे 24 तारीख की रात को शेयर किया गया था।

Also read:  वोडाफोन आइडिया के लगभग 2 करोड़ पोस्टपेड ग्राहकों का कॉल डेटा रिकॉर्ड सार्वजनिक हो गया, शोध कंपनी साइबरएक्स9 ने अपनी एक रिपोर्ट में दी जानकारी

यह है पूरा मामला

तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने इस्लाम और पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणियां की थीं। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। बाद में पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी भी की थी। हालांकि कुछ घंटों के भीतर ही स्थानीय आदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

Also read:  संयुक्त अरब अमीरात में गर्मियों का अंत: 24 अगस्त को सुहैल स्टार देखे जाने के बाद क्या होगा?

पहले भी मिली है धमकी

हैदराबाद के एक इन्फ्लुएंसर और स्वघोषित सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अब्दहू कशफ का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने टी राजा के खिलाफ विवादित बयानबाजी की। इस वीडियो में उन्होंने ‘सर तन से जुदा’ का नारा लगाया था। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई की करते हुए कशफ को गिरफ्तार किया था।

विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं टी राजा

इससे पहले भी विधायक टी राजा कई बार विवादित बयानों के चलते खबरों में रहे हैं। वह एक समुदाय विशेष से हथियार का प्रशिक्षण लेने की अपील कर चुके हैं। वहीं एक अन्य समुदाय विशेष के खिलाफ वह इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं।

Also read:  बिहार राजनीति में बड़ा भूचाल, चीराग पासवान ने कहा-बिहार में हो फ्रेश चुनाव या लगे राष्ट्रपति शासन, जोड़तोड़ की सरकार नहीं चलेगी

टी राजा ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूखी के वीडियो के खिलाफ टिप्पणी की थी। इस वीडियो में उन्होंने मुनव्वर पर आरोप लगाया था कि उस शो में मुनव्वर ने हिंदूओं की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचई है। इसी वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।