English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-11 104136

भीषण गर्मी के बाद आज राजधानी वासियों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज (शनिवार) राजधानी दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाय रहेंगे।

 

गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना जताई है। इसके साथ ही यहां अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। जबकि अलगे सप्ताह (11-16 जून तक) अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की आशंका है। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहेगा।

Also read:  तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, पहले बताए CM का चेहरा कौन? नीतीश ने तो हाथ खड़े कर दिए

29.8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

आंशिक रूप से बादल रहेंगे इस बीच उमस भरी गर्मी का सामान करना पड़ेगा। वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे उन जगहों पर मौसम सुहाना हो सकता है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 29.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में हवा में नमी का स्तर 17 से 40 प्रतिशत था। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है।

Also read:  Lalu Yadav ED Raid: तेजस्वी यादव की मुसीबतें खासी बढ़ती हुई नजर आ रही, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

राजधानी के सबसे गर्म शहर

अप्रैल में पड़ी गर्मी में तटीय इलाकों से अधिक प्रभावित पहाड़ी इलाके रहे हैं। ग्रीनपीस की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली समेत लखनऊ, जयपुर, भोपाल और शिमला में सबसे अधिक गर्म दिन रहे। मौसम विभाग के अनुसार गर्म दिन में तापमान 43 डिग्री से अधिक रहा। इसके अलावा जयपुर में 136 प्रतिशत, लखनऊ में 145 प्रतिशत और पटना में 27 प्रतिशत अत्यधिक गर्मी वाले दिनों में इजाफा हुआ है।

Also read:  गुरनाम चटूनी ने बनाई संयुक्त संघर्ष पार्टी, किसान आंदोलन में रहा अहम रोल