English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-10 123952

‘लैंड फॉर जॉब’ स्कैम में लालू यादव के परिवार की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा खबर यह है कि इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी जारी है।

 

ईडी ने शुक्रवार सुबह बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित निवास पर छापा मारा। जानकारी के मुताबिक, लालू यादव के करीबियों पर भी कार्रवाई हुई है। दिल्ली, मुंबई, बिहार और झारखंड में करीब 15 स्थानों पर कार्रवाई की गई है।

Also read:  सरकार से मिली इजाजत, तो 1000 रुपये में मिलेगी कोविशील्ड वैक्सीन : अदार पूनावाला

लालू की बेटियां और करीबी भी निशाने पर

जानकारी है कि लालू यादव की तीन बेटियों के घर भी रेड की गई है। हेमा, रागिनी और चंदा का घर दिल्ली में है, जिनके घर पर ईडी की टीम मौजूद है।

पटना से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने राजद के पूर्व विधायक सैयद अबु दोजाना के पटना के फुलवारीशरीफ स्थित आवास पर छापेमारी की। पूर्व विधायक अबू दोजाना लालू के करीबी हैं। पेशे से बिल्डर हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के लिए पटना ईडी के चार सदस्यों की एक टीम पहुंची है। ईडी के एक अधिकारी का कहना है कि आगे की जांच चल रही है।

Also read:  "हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज में यात्रा करनी चाहिए और मैं ऐसा संभव होते देख रहा हूं"

राबड़ी देवी और लालू यादव से हो चुकी पूछताछ

इस मामले में ईडी की टीम पहले ही लालू यादव और उनकी पूर्व मुख्यमंत्री पत्नी राबड़ी देवी से भी पूछताछ कर चुकी है। लालू यादव अभी अपनी सांसद बेटी मिसा भारती के दिल्ली स्थित निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। यही उनसे पूछताछ की गई थी।

Also read:  UP Assembly Election 2022 :काशी में गरजे पीएम मोदी, विरोधियों पर जमकर निशाना साधा, कहा- उत्तर प्रदेश ने दशकों से नहीं देखा ऐसा चुनाव