English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-28 103158

देश के कई भागों में जमकर बारिश हो रही है। राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश में बारिश की वजह से जनजीवन पर असर पड़ रहा है।

देश की राजधानी में बारिश कम होने के कारण उमस से बुरा हाल है। हालांकि गुरुवार को सुबह से ही दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहावना बना रहेगा। यहां आज सुबह से ही जगह-जगह बरसात होनी शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक हफ्ते के अंदर पूरे उत्तर भारत में मानसून की गतिविधि देखने को मिलेगी। बरसात के कारण तापमान में गिरावट आएगी।

Also read:  पेमा खांडू के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप, सीबीआई जांच की मांग को लेकर पैदल मार्च

एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम

हरियाणा मौसम विभाग के अनुसार गुड़गांव में अगले कुछ दिनों तक बेहतर बारिश होने के आसार बने हुए हैं। ऐसा अनुमान है कि 30 जुलाई तक गुड़गांव के साथ पूरे दक्षि​णी हरियाणा में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि एक अगस्त तक कई जगहों पर मध्यम के साथ तेज बारिश संभव है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 28 जुलाई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश हो सकती है।

Also read:  किसान आंदोलन : 71 दिन से सड़क पर है अन्नदाता,किसानों का कहना है कि सरकार तीनों कृषि कानून वापस लें.

दोपहर में हो सकती है बारिश

दिल्ली में दिन भर बदली बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 11 बजे के बाद से भारी बारिश की आशंका है। वहीं शाम के वक्त भी बरसात हो सकती है। दिल्ली में दिन के समय अधिकतम तापमान 32 डिग्री न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Also read:  राष्ट्रपति ने सेना के जाबांजो को 14 परम विशिष्ट सेवा पदक, चार उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किए