English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-12 152156

दिल्ली के मदनपुर खादर में निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पथराव होने की खबर है। 

निगम की कार्रवाई का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस और निगम की टीम पर पथराव किया है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान लोगों का समर्थन कर रहे थे। पुलिस ने खान को हिसारत में ले लिया है। लोगों को खदड़ेने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। इलाके में तनाव के चलते पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

Also read:  मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को वोटिंग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को दोनों राज्यों के दौरे पर

 

कंचन कुंज में निगम ने तीन मंजिला इमारत ढहाई

अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत कंचन कुंज में निगम ने तीन मंजिला इमारत को ढहा दिया है। मदनपुर खादर में सुबह से ही निगम की कार्रवाई का विरोध किया जा रहा था। लोगों का साथ देने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मैं जेल जाने को तैयार हूं अगर यह गरीब लोगों के घरों को बचाता है। यहां कोई अतिक्रमण नहीं है। अगर कोई अतिक्रमण होता है तो मैं नगर निगम वालों को उनके इस अतिक्रमण विरोधी अभियान में समर्थन दूंगा।

Also read:  मणिपुर में मतदान जारी, पहले चरण में 38 विधानसभा सीटों पर 173 उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत

अमानतुल्लाह खान ने शाहीन बाग में किया था निगम का विरोध

इससे पहले शाहीनबाग में भी निगम की कार्रवाई के दौरान अमानतुल्ला खान ने विरोध जताया था। उनका कहना था कि मेरे अनुरोध पर लोगों ने पहले ही अतिक्रमण हटा लिया है। यहां की एक मस्जिद के बाहर ‘वजू खाना’ और शौचालय को पहले पुलिस की मौजूदगी में हटाया गया था। जब अतिक्रमण ही नहीं है तो वे यहां क्यों आए हैं? सिर्फ राजनीति करने के लिए?

Also read:  Coronavirus: Nagpur में 15 से 21 मार्च तक Lockdown, इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ रहेगा बंद