English മലയാളം

Blog

दिल्ली में प्रताप नगर की एक कपड़ा फैक्टरी में सुबह-सुबह भीषण आग लग गई है। खबर मिलते ही दमकल की दर्जनभर गाड़ियांं मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस वक्त वहां राहत व बचाव कार्य चल रहा है।

वहीं खबर है कि फैक्टरी से एक शव बरामद किया गया है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। इस वक्त मौके पर दमकल की 28 गाड़ियां मौजूद हैं और कूलिंग का काम चल रहा है।

फायर ऑफिसर राजिंदर अटवाल ने बताया कि एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक यह आग एलपीजी सिलिंडर के फटने से लगी थी। एक दमकलकर्मी राहत व बचाव कार्य के दौरान जख्मी हो गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कूलिंग का काम जारी है।

Also read:  राकेश झुनझुनवाला की संपत्ति दो दिन में हुआ 861 करोड़ का इजाफा

इससे पहले दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया था कि, ‘सब लोग यहां से निकल गए हैं, एक-दो लोगों को हल्की चोट आई, फायर विभाग के एक व्यक्ति को चोट आई है। हमारी गाड़ियां काम कर रही हैं, आग काबू में है।’