English മലയാളം

Blog

n4527212301671269427468bd1f1e39bf24eaf3fa053066026c5bef7972d6f082a6d01f092d02fa89b05aa9

दिल्ली में एक बार फिर सीएनजी के दाम में वृद्धि हुई है। शनिवार से सीएनजी की 95 पैसे महंगी मिलेगी। अभी तक दिल्ली में सीएनजी के लिए 78.61 रुपये प्रति किलो के लिए चुकाने पड़ते, जबकि अब 79.56 रूपये प्रति किलो चुकाने होंगे।

नई कीमत शनिवार सुबह छह बजे से लागू होंगी। इससे पहले आठ अक्टूबर को सीएनजी के दाम में तीन रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई थी।

Also read:  69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन

दिवाली से पहले भी महंगी हुई थी CNG

सीएनजी के दामों में इससे पहले भी बढ़ोतरी हो चुकी है, दिवाली से पहले ही लोगों को ये बड़ा झटका लगा था। उस समय IGL ने दामों से 3 रुपये की बढ़ोतरी की थी। वहीं, PNG के दामों में भी तब 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

कैब कंपनियां भी बढ़ा सकती है दाम

सीएनजी के दामों में इतनी जल्दी बढ़ोतरी होना आम लोगों पर बड़ा बोझ डालेगा। इसके चलते कैब सर्विस देने वाली कंपनियां भी अपने दाम बढ़ा सकती हैं। ओला-उबर जैसी कैब कंपनिया पहले भी ऐसा कर चुकी हैं। वहीं ऑटो से सफर करने वाले लोगों के लिए भी यह इजाफा महंगाई का बोझ बढ़ा सकता है।

Also read:  बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली नाबालिग महिला पहलवान ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बयान

सरकार करती है उत्पादित गैस का दाम तय

बता दें कि भारत में उत्पादित गैस की कीमतों में कमी या इजाफा दोनों की केंद्र सरकार तय करती है, इसके किसी प्राइवेट कंपनी का हाथ नहीं होता है। सरकार एक साल में दो बार कीमतों में बदलाव करती है। पहला बदलाव 31 मार्च को होता है जबकि दूसरा बदलाव 30 सितंबर को किया जाता है। दामों में पहली बढ़ोत्तरी 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच होती है जबकि दूसरी 1 अक्टूबर से 30 मार्च के बीच लागू होती है।