English മലയാളം

Blog

Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। रुझानों में पहले जहां महागठबंधन ने पूर्ण बहुमत के आंकड़े को छू लिया था। वहीं अब एनडीए गठबंधन उसे कड़ी टक्कर दे रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार एनडीए 125 तो महागठबंधन 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इससे अपने दम पर सरकार बनाने के लिए एनडीए को केवल छह और सीटों की जरूरत है। रुझानों में लोजपा छह सीटों पर तो अन्य पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है। राजद के टिकट पर शिवहर से पहली बार चुनाव लड़ रहे चेतन आनंद और कांग्रेस के टिकट पर बांकीपुर से चुनाव लड़ने वाले लव सिन्हा आगे चल रहे हैं। जबकि लंदन से पढ़ाई करके लौटीं पुष्पम प्रिया पीछे चल रही हैं।

चंद्रिका राय आगे चल रहे हैं
चेतन आनंद सिंह- आगे, सहरसा से लवली रंजन- पीछे चल रही हैं जबकि इसी सीट से आलोक रंजन- आगे चल रहे हैं, चंद्रिका राय- आगे, अब्दुल मुकेश सहनी- आगे चल रहे हैं। वहीं बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) आगे चल रही है।

चुनाव आयोग ने 161 के लिए जारी किया रुझान
243 सीटों में से 161 के लिए चुनाव आयोग ने रुझान जारी कर दिया है। एनडीए 81 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा-42, जेडीयू-34, विकासशील इंसन पार्टी- 25 पर आगे है। 75 सीटों पर महागठबंधन आगे चल रही है। राजद-51, कांग्रेस-13 और वामदल-11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं एक सीट पर बसपा, दो पर लोजपा और एक पर एआईएमआईएम आगे है।

हम कोविड-19 के कारण हार रहे हैं: केसी त्यागी
जनता दल (यूनाइटेड) के नेता केसी त्यागी ने कहा, ‘एक साल पहले, राजद लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। लोकसभा परिणामों के अनुसार, जदयू और सहयोगियों को 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पिछले एक साल में, ब्रांड नीतीश को कोई नुकसान नहीं हुआ है हम केवल कोविड-19 के प्रभाव के कारण हार रहे हैं।’

एनडीए को मिली 125 सीटें
रुझानों में बड़ा उलटफेर करते हुए एनडीए ने बाजी को पलट दिया है। अपने दम पर गठबंधन को 125 सीटों पर बढ़त मिल रही है। वहीं हसनपुर से तेज प्रताप यादव तो इमामगंज से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पीछए चल रहे हैं।

Also read:  यूक्रेन से निकासी अभियान पर अभी कोई फैसला नहीं, घटनाक्रम पर हमारी पूरी नजर-विदेश मंत्रालय

243 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने जारी किया रुझान
243 सीटों में से 104 के लिए चुनाव आयोग ने रुझान जारी किए हैं। 52 सीटों पर राजग आगे है। भाजपा- 28, जदयू- 20, विकासशील इंसान पार्टी- 4 सीटों पर आगे है। वहीं 46 सीटों पर महागठबंधन आगे है। राजद-29, कांग्रेस-12, वामदल- 5 पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि बसपा- 2, लोजपी- 3 और एआईएमआईएम-1 पर आगे है।