English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

दिल्ली पुलिस ने एक शख्स की पीट पीटकर हत्या करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक पर मोबाइल चोरी करने का शक था. डीसीपी एयरपोर्ट राजीव रंजन के मुताबिक 14 अक्टूबर को सूचना मिली कि महिपालपुर में रेडिशन होटल के सामने जंगल के इलाके में एक शख्स का शव पड़ा हुआ है. पुलिस ने मौके पर जाकर शव अपने कब्जे में ले लिया. मृतक की पहचान 20 साल के दीपक के रूप में हुई, जो महिपालपुर का ही रहने वाला था.

Also read:  पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को विपक्षी दल को दी चेतावनी, हमारे कार्यकर्ता अपने विरोधियों को सबक सिखाएंगे

जांच में पता चला कि अजित, बालक और नेपाली नाम के तीन लोगों ने मिलकर लाठी डंडों से पीट-पीटकर दीपक की हत्या की है. पुलिस ने अजीत और बालक को गिरफ्तार कर लिया है.

Also read:  पटाखा बैन के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार, दिवाली से पहले ही इस मामले की सुनवाई होगी

पूछताछ में अजीत ने बताया कि मृतक दीपक ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया था जो बार-बार कहने के बाद भी नहीं दे रहा था. इसलिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दीपक की हत्या कर दी. पुलिस तीसरे आरोपी नेपाली की तलाश कर रही है.

Also read:  भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि पर 18 मई को करनाल में होगी BKU की बैठक