English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-18 083658

देश के कई हिस्सों में बारिश हुई और अभी भी इसकी संभावना बनी हुई है। शनिवार दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। वहीं राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है।

 

महाराष्ट्र के मराठावाड़ा क्षेत्र में इस सप्ताह की बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि में पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही करीब 4,950 हेक्टेयर में फैली फसल भी बर्बाद हो गयी।

मंडलीय आयुक्त कार्यालय द्वारा शुक्रवार को तैयार एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र में मराठावाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में औसतन 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। शुक्रवार को नांदेड़ में सबसे अधिक 5.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। रिपोर्ट के अनुसार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी। सभी लोग परभणी जिले के थे।

Also read:  आप सांसद राघव चड्ढा ने MSP विधेयक 2022 को लागू करने के लिए संसद में निजी सदस्य विधेयक पेश किया

हिस्सों में बारिश होने के कारण मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को किसानों को पंजाब और हरियाणा में सरसों की फसल की कटाई टालने की सलाह दी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किसानों को गेहूं और दालों की फसलों की कटाई भी रोकने को कहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की, लेकिन किसानों को अपनी फसलों की रक्षा के लिए हाथ-पांव मारने के लिए मजबूर कर दिया। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी हुई है।

Also read:  एसबीआई ने 15 अगस्त को ग्राहकों को दिया झटका, एमसीएलआर में बढ़ोतरी, बढ़ जाएगा ईएमआई का बोझ

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, ” पंजाब और हरियाणा में बारिश बंद होने तक सरसों की कटाई रोक दें। यदि फसल पहले ही काटी जा चुकी है, तो नुकसान से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर उसका भंडारण करें। इसके अलावा गेहूं की फसलों की सिंचाई भी रोक दें। ” मौसम विभाग कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सेब, नाशपाती, बेर और आड़ू के बागों के साथ-साथ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में फलों के बागानों की सुरक्षा के लिए ‘ओला जाल’ के उपयोग की सलाह दी है।

Also read:  हरिश रावत ने दिए बगावत के संकेत, कांग्रेस में मचा सियासी घमासान