English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-20 095905

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान शुक्रवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 2,451 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 1,589 रही।

 

Also read:  जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने नवग्रह मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया

कोरोना संक्रमित 54 मरीजों की मौत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़, 25 लाख, 16 हजार, 68 हो गई है, जबकि रिकवरी दर घटकर 98.75 प्रतिशत हो गया। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हजार, 241 है। दैनिक संक्रमण दर 0.55 प्रतिशत है।

Also read:  महाराष्ट्र की राजनीति में उठापटक, एकनाथ शिंदे पार्टी के 11 विधायकों को लेकर पहुंचे सूरत, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4.48 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 83 करोड़, 38 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Also read:  CWG: कॉमनवेल्थ में भारत के अचिंता शेउली ने 73 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड