English മലയാളം

Blog

pjimage-2021-12-27T072516.936-2

कांग्रेस (Congress) के चंडीगढ़ सचिव गालव ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के चंडीगढ़ के सह-प्रभारी चंद्रमुखी शर्मा को हरा दिया है। उन्होंने 285 वोटों से जीत हासिल की है।

 

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव (Chandigarh Municipal Corporation Election) के परिणामों की घोषणा आज की जाएगी। नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई थी। इसके लिए कुल 60 फीसदी वोटर्स से अपना वोट दिया था। अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को बहुत खास समझा जा रहा है। कहा जा रहा है कि इन चुनावों से कुछ हद तक पजांब चुनाव में क्या समीकरण रह सकते हैं, इसको लेकर स्थिति साफ हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ के पूर्व बीजेपी मेयर देवेश मोदगिल वार्ड नंबर-23 में AAP के जसबीर सिंह से 939 वोटों से हार गए हैं।

Also read:  र्मला सीतारमण के बयान पर पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम का पलटवार, भारत के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार, जब सत्ता पक्ष ने संसद में किया हंगामा

अभी तक सामने आए 21 सीटों के रुझानों से पता चलता है कि AAP-9, कांग्रेस 5, बीजेपी 6, अकाली दल 1 सीट पर आगे चल रही है। वोटो की गिनती अभी जारी है। अब तक 18 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। जिनमें से बीजेपी ने 5, कांग्रेस ने 4 और आम आदमी पार्टी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। अकाली दल को एक सीट पर जीत मिली है। इस बार के नतीजे सभी को चौंका रहे हैं। क्योंकि आम आदमी पार्टी भी दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को टक्कर दे रही है।

बीजेपी अध्यक्ष नहीं बचा पाए अपना वार्ड

वहीं, चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को आम आदमी पार्टी ने दिया बड़ा झटका दिया है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने चंडीगढ़ के बीजेपी पार्टी के मेयर को हराया है. वार्ड नंबर 17 से 828 वोटों से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत ने मेयर रविकांत को हराया है। चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अपना वार्ड भी नहीं बचा पाए। अध्यक्ष अरुण सूद के वार्ड से आम आदमी पार्टी चुनाव जीती। इस बार सूद ने यहां से खुद चुनाव ना लड़कर युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय राणा को उम्मीदवार बनवाया था।

Also read:  EPFO Higher Pension Last Date EPS में उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज

बीजेपी के एक और पूर्व मेयर को मिली हार

वहीं, चंडीगढ़ में बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है। नगर निगम चुनाव में एक और पूर्व मेयर चुनाव हार गए हैं। बीजेपी के पूर्व मेयर राजेश कालिया बुरी तरह से हार गए हैं। वार्ड नंबर 26 में आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के जतिंदर कुमार को 1440 वोटों से हराया है। अब तक बीजेपी के दो पूर्व मेयर और वर्तमान मेयर रविकांत भी अपनी सीट गंवा चुके हैं। वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस उम्मीदवार हरप्रीत कौर बाबला जीतीं हैं। उन्होंने बीजेपी को की राशि भसीन को 3103 वोटों से हराया है। यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस चुनाव में इतने बड़े अंतर से अब तक किसी भी प्रत्याशी ने जीत हासिल नहीं की है।