English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-08-27 152733

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से आज संवाद किया। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया। मन की बात कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है। आज मन की बात कार्यक्रम का 104वां एपिसोड है। प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 की सफलता को देश की सबसे बड़ी उपलब्धि बताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने मासिक पॉडकास्ट ‘मन की बात’ में कहा, “हम इतनी ऊंची उड़ान इसलिए भर पाए हैं क्योंकि आज, हमारे सपने और हमारे प्रयास, दोनों बड़े हैं।” पीएम ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता में वैज्ञानिकों के साथ-साथ अन्य दूसरे सेक्टर्स की भी अहम भूमिका रही है। पीएम मोदी चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर कहा कि चंद्रयान की सफलता बहुत बड़ी है। हर ओर इसकी चर्चा हो रही है। देश से लेकर विदेशों तक भारत के इस उपलब्धि की बात हो रही है।

Also read:  झारखंड के 36 मजदूर पिछले दो महीने से तजाकिस्तान में फंसे

सभी के द्वारा किए गए प्रयास से मिली यह सफलता- पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा, “तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कई देशवासियों ने योगदान दिया है। जब सभी के द्वारा मिल के प्रयास किए गए, तो यह सफलता मिली है। यह चंद्रयान-3 की सबसे बड़ी उपलब्धि है।” भारत के अंतरिक्ष यान ने योजना के अनुसार बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की और यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।

Also read:  SC Demonetization पर सुनवाई के दौरान केंद्र से क्षुब्ध, संविधान पीठ ने कहा कि ये शर्मनाक स्थिति

चंद्रयान-3 चालीस दिनों से अधिक समय तक लगभग 3.84 लाख किमी की यात्रा करने के बाद यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र को 23 अगस्त को छूकर इतिहास रचा।