English മലയാളം

Blog

पुदुच्चेरी: 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पुदुच्चेरी की यात्रा पर हैं. यहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘मत्स्यपालन मंत्रालय बनाएंगे’ वाली टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि वो इसे सुनकर हैरान रह गए थे. पीएम ने कहा कि “मैं स्तब्ध था…”बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले दिनों, दो बार मत्स्यपालन मंत्रालय को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई थी.

Also read:  सीएम योगी को अपने विधायकों को दी सलाह, अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग के चक्कर ना पड़ें, ना करें अपनी छवी खराब

दरअसल, पुदुच्चेरी की अपनी यात्रा के दौरान मछुआरा समुदाय से मुलाकात करते हुए राहुल ने कहा था कि केंद्र में अगर अलग से कृषि मंत्रालय हो सकता है, तो अलग से मत्स्यपालन मंत्रालय क्यों नहीं? उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की सरकार इसपर काम करेगी. इसपर बीजेपी ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा था कि पीएम मोदी ने 2019 में पहले ही पशुपालन और डेयरी के साथ मत्स्यपालन मंत्रालय का गठन किया है. गिरिराज सिंह जो इस मंत्रालय को देखते हैं, ने खुद राहुल को लेकर ट्वीट किया था. दूसरे कई बीजेपी नेताओं ने भी इसे लेकर हमला बोला था.

Also read:  देश में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 संक्रमण के मामलों में हुई बढ़ोतरी 24 घंटे में देश में 18,711 नए मामले दर्ज हुए

हालांकि, कांगेस ने इसके पलटवार में कहा कि बीजेपी ने वादा किया था कि वो अलग से मतस्य पालन मंत्रालय का गठन करेगी, जैसाकि नहीं हुआ है. इस बात पर दोनों पार्टियों के बीच तकरार के बाद भी राहुल ने फिर अपनी केरल यात्रा के दौरान दूसरी बार यह बात दोहराई है, जिसपर बीजेपी के नेता हैरानी जता रहे हैं.

Also read:  'PM मोदी के लिए 8400 करोड़ का जहाज और जवानों को नॉन बुलेट प्रूफ ट्रक', राहुल गांधी का तंज

बता दें कि पीएम मोदी आज पुदुच्चेरी और तमिलनाडु की यात्रा पर हैं. वो यहां कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले हैं.