English മലയാളം

Blog

भारतीय बाजारों में सोने की वायदा कीमत में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.2 फीसदी गिरकर 46,439 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी वायदा 0.56 फीसदी बढ़कर 69,930 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोने में 0.5 फीसदी की गिरावट आई थी जबकि चांदी में 0.6 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

वैश्विक बाजारों में, सोना 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,797.35 डॉलर प्रति औंस हो गया। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल द्वारा महंगाई और वैक्सीन संबंधी टिप्पणियों के बाद एशियाई शेयरों में आज तेजी रही। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 27.97 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। प्लैटिनम 1.1 फीसदी गिरकर 1,254.63 डॉलर हो गया, जबकि पैलेडियम 0.2 फीसदी घटकर 2,430 डॉलर हो गया। निवेशकों का ध्यान 1.9 लाख करोड़ डॉलर के अमेरिकी कोरोना वायरस राहत पैकेज पर केंद्रित है, जिसके इस सप्ताह के अंत में पारित होने की उम्मीद है।

Also read:  SBI Card ने अपने ग्राहकों को RuPay क्रेडिट कार्ड Rupay Credit Card का उपयोग करके UPI पेमेंट करने की सुविधा शुरू करने का ऐलान

दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स बुधवार को मई 2020 के बाद सबसे कम रही। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।

Also read:  'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच घटिया और छोटी है, 1000 और रेड कर लोगे मेरे खिलाफ, कुछ नहीं मिलेगा- मनीष सिसोदिया

कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा राजकोषीय उपायों ने पिछले साल सोने की कीमतों में 25 फीसदी से अधिक की वृद्धि की थी, जबकि चांदी लगभग 50 फीसदी बढ़ गई थी। सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। भारत में सोना अपने अगस्त के उच्च स्तर यानी 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से काफी नीचे है।