English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-14 120217

मंगलवार को प्रशांत किशोर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मुलाकात हई है। यह मुलाकात करीब 2 घंटे तक चली है। ऐसे में किस बारे में यह मुलाकात हुई है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

 

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात मंगलवार शाम को हुई है और इन दोनों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई है।

Also read:  गुरु पर्व पर बोले PM मोदी- भारत की अखंडता सुरक्षित होने के पीछे सिख गुरुओं की महान तपस्या

ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि एक तरफ प्रशांत किशोर जहां सीएम नीतीश कुमार की खुल कर आलोचना करते रहते है, वहीं दूसरी ओर ये दोनों मुलाकात भी कर रहे है। इस मुलाकात को लेकर कई बातें सामने आ रही है।

Also read:  मुसीबतों से में फंसे केजरीवाल, एक के बाद एक घोटालों के आरोप

क्या 2024 को हो रही है तैयारी?

आपको बता दें कि प्रशांत किशोर और सीएम नीतीश कुमार के मुलाकात को लोग 2024 के पीएम मिशन की तैयारी से लेकर जोड़ रहे है। हालांकि इस मुलाकात को लेकर अभी भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Also read:  सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI 145 दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची

मीडिया से बात करते हुए इससे पहले प्रशांत किशोर ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार अभी वहीं कर रहे है जो वे प्रशांत किशोर पहले बोल चुके है। उन्होंने यह भी कहा था कि उस समय सीएम नीतीश कुमार उनकी बात समझ नहीं पाए थे।