English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-29 141054

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को इंदौर में हुई जब सीहोर के आष्टा कस्बे में रहने वाली तीन लड़कियां इंदौरा पहुंची। तीनों ने आष्टा की एक दुकान से जहर खरीदा और इंदौर पहुंचकर एक लड़की ने अपने प्रेमी को फोन किया। प्रेमी के न आने पर एक ने जहर खाया फिर दूसरी छात्रा ने भी खाया इसके बाद तीसरी छात्रा ने भी जहर खा लिया।

 

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्कूल में पढ़ने वाली तीन छात्राओं ने अलग अलग कारणों से इंदौर में जहर खा लिया जिससे दो लड़कियों की मौत हो गई जबकि उनकी एक सहपाठी की हालत गंभीर है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को इंदौर में हुई जब सीहोर के आष्टा कस्बे में रहने वाली तीन लड़कियां स्कूल की कक्षा छोड़कर बस से यहां पहुंची। एक लड़की कथित रूप से अपने प्रेमी से यहां मिलने यहां पहुंची थी, क्योंकि उसने उसका फोन उठाना बंद कर दिया था।

Also read:  किसान आंदोलन में ग्रेटा थनबर्ग से लेकर दिशा रवि तक क्यों आईं लपेटे में,जानिए पूरा मामला

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत चौबे ने पीटीआई भाषा को बताया कि दो लड़कियों की मौत हो गई जबकि सरकारी एम वाई अस्पताल में एक लड़की का उपचार चल रहा है और उसकी हालत नाजुक है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में बच गई लड़की के बयान से पता चला है कि तीनों आष्टा के एक स्कूल में पढ़ती थीं और करीबी दोस्त थीं। शुक्रवार की सुबह अपनी कक्षा छोड़कर कर वे बस से इंदौर पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि तीनों ने आष्टा की एक दुकान से जहर खरीदा और इंदौर पहुंचकर एक लड़की ने अपने प्रेमी को फोन किया।

Also read:  24 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक होने वाली इस परीक्षा के लिए बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी की तरफ से एक नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि जब भंवरकुआं इलाके में एक पार्क में वे लड़के का इंतजार कर रही थीं तो वह नहीं आया। इससे प्रेमिका का दिल टूट गया और उसने जहर खा लिया। उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद दूसरी लड़की ने भी अपने परिवार की गंभीर समस्याओं का हवाला अपनी मित्र को देते हुए जहर खा लिया। इसके बाद तीसरी लड़की ने भी जहर खा लिया क्योंकि वह अपनी दोनों दोस्तों के बहुत करीब थी।

Also read:  10 रमजान हज के लिए जमा करने की आखिरी तारीख है

हालांकि तीसरी लड़की बच गई। उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों ने जब लड़कियों को देखा तो उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए जहां से उन्हें एम वाई अस्पताल में भेजा गया, जहां दो लड़कियों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि लड़कियों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हम उपचाराधीन लड़की के बयान के आधार पर जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़कियों के माता-पिता इंदौर पहुंच गए हैं और उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।