English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-04 143758

बिहार में कई नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण उत्तरी जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

नेपाल और सीमा से सटे राज्य के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने के बाद पिछले कुछ दिनों में कोसी, कमला बलान एवं बागमती नदियों में जलस्तर बढ़ गया है । ये तीनों नदियां शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, मधुबनी, खगड़ियां और पूर्णिया जैसे जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

Also read:  Human Trafficking: कुवैत ने प्रतिबद्धता की पुष्टि की

मधुबनी जिले के जयनगर और झंझारपुर को छोड़कर बाकी जगहों पर कमला बलान में जलस्तर बढ़ रहा है। जयनगर और झंझारपुर में कमला बलान में जलस्तर घटने लगा है। जल संसाधन विभाग ने बताया कि उसके दल बैराजों एवं तटबंधों पर चौबीसों घंटे नजर रख रहे हैं। इस बीच, गंगा में भी जलस्तर बढ़ा है तथा पटना जिले में गांधी घाट एवं हाथीदाह में जलस्तर खतरे के निशान से बस एक मीटर नीचे है।

Also read:  बैठक से नदारद थे कृषिमंत्री, तो किसान निकल आए बाहर, मंत्रालय से निकलते ही फाड़ीं बिल की कॉपियां

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस नदी के आसपास के क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया। वह कोविड-19 संक्रमित होने के बाद पिछले एक पखवाड़े से घर में ही थे और वह हाल में ही संक्रमणमुक्त हुए।

Also read:  Bihar Govt Cabinet: नीतीश सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, तारकिशोर प्रसाद को मिले सुशील मोदी वाले विभाग