English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-04-05 103945

त्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के शिवहर इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मठ गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में 40 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस दौरान ट्रॉली के नीचे कई लोग दब गए। इसमें कई बच्चे भी थे।

 

Also read:  बीजेपी आगामी नगालैंड विधानसभा चुनाव नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए और घायलों को बचाने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकाला गया। इसके बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर है।

Also read:  सीएम योगी ने कहा कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है, लेकिन दूसरी लहस के मुकाबले नहीं तेज

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर यह लोग मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र में बाबा नीम करौली मंदिर गए थे। मंदिर में आयोजित मुंडन संस्कार समारोह में शामिल होने के बाद यह सभी लोग लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

Also read:  देश में कोरोना का उतार -चढ़ाव जारी, पिछले 24 घंटे में 3 हजार नए केस आए सामने