English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-03 090511

गुजरात के वडोदरा में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते इसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास का पूरा इलाका काले घने धुएं से भर गया है।

 

Also read:  चंपावत में लैंडस्लाइड, टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग बंद, IMD ने जारी किया अलर्ट

धुएं की वजह से आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी कठिनाई आ रही है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है। फैक्ट्री के आसपास रहने वाले करीब 700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Also read:  एमओएच द्वारा घोषित ईद की छुट्टियों के लिए स्वास्थ्य केंद्र अनुसूची

यह आग दीपक नाइट्राइड कंपनी में लगी है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग के पहले भीषण विस्फोट हुआ। विस्फोट होते ही पूरी फैक्ट्री आग के चपेटे में आ गई। इस आग में सात लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Also read:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा-सामाजिक न्याय के 'चैम्पियन' असंख्य लोगों की उम्मीदों के स्रोत

जानकारी के मुताबिक धुएं में सांस लेने की वजह से इन श्रमिकों को परेशानी हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।