English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-03 122546

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,219 नए मामले आने से देश में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,49,726 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 56,745 रह गई है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 33 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,27,965 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 98.68 प्रतिशत हो गई है।

Also read:  कमलनाथ और दिग्विजय शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की, क्या है मामला

आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 1.98 फीसदी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.42 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,38,65,016 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 213.01 करोड़ खुराक खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

Also read:  शिवमोग्गा के भाजपा MLA ने ऐसी धमकी का दावा करते हुए शिकायत दर्ज कराई

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जिन 25 और मरीजों की जान गई है, उनमें से छह लोगों की मौत महाराष्ट्र में, तीन की केरल और दो-दो मरीजों की मौत दिल्ली, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल में हुई है।

Also read:  मारियुपोल के एक बड़े इस्पात संयंत्र में करीब 1,000 यूक्रेनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण, रूस ने किया दावा