English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-18 190504

विदेशी बाजारों में मजबूत अमेरिकी डॉलर तथा विदेशी कोषों की निकासी के बीच अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 77.60 प्रति डॉलर (अस्थायी) के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 77.57 पर कमजोर खुला। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल की आक्रामक टिप्पणियों के बाद वैश्विक बाजार में डॉलर में तेजी लौटने से रुपया अपने दिन के निचले स्तर 77.61 प्रति डॉलर तक गया। कच्चे तेल की कीमत में करीब एक प्रतिशत की तेजी आई जिससे रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

Also read:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के पंचमहल जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पावागढ़ कालिका मंदिर का लोकार्पण किया।

 

कारोबार के अंत में रुपया 77.60 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 77.44 से 16 पैसे की गिरावट को दर्शाता है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.3 प्रतिशत बढ़कर 103.59 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का दाम एक प्रतिशत बढ़कर 113 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Also read:  यूपी में सभी घरेलू बिजली कनेक्शनों में लगेंगे मीटर, 100 दिनों में ही कई विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण पूरा कर उन्हें चालू किया जाएगा

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 109.94 अंक अथवा 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,208.53 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 2,192.44 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।

Also read:  संत कालीचरण का महात्मा गांधी पर विवादित बयान, FIR दर्ज