English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-15 093934

उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। आने वाले कुछ दिनों में बारिश और बढ़ सकती है। 

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन केन्द्र और मौसम विभाग ने अल्मोड़ा और आसपास के इलाकों में 15 सितंबर को भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इस अलर्ट को देखते हुए अल्मोड़ा के जिला अधिकारी ने कल जिले में सभी स्कूलों को अवकाश रखने का आदेश दिया है।

Also read:  तमिलनाडू में डेंगू के मिले 2400 मामले, नहीं हुई किसी की मौत- स्वास्थ्य मंत्रालय

अल्मोड़ा में कल यानी बृहस्पतिवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी अवकाश रखने की घोषणा की गई है। जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।

Also read:  देश में कोरोना का कहर बढ़ा : पिछले 24 घंटे में सामने आए 23,285 नए मामले, 117 मौतें

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सिर्फ अल्मोड़ा ही नहीं राज्य के अन्य जिले मसलन रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ इत्यादि में भी 15 सितंबर को सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें 12वीं तक के स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद रखने का आदेश है।

Also read:  अरविंद केजरीवाल गुरुवार को दिल्ली DDMA की बैठक में हुए शामिल, बोले- बूस्टर डोज जरूर लगवाएं'

बुधवार को उत्तर भारत के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से तपिश और उमस का मौसम बना हुआ था। ऐसे में दोपहर के वक्त हुई बारिश ने जहां लोगों को राहत की सांस दी, वहीं मौसम भी काफी खुशगवार हो गया।