English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-22 195322

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने अगुस्ता हेलीकाप्टर,पनामा पेपर एवं चिटफंड मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा हैं कि अगर वह एक भी आरोप साबित कर दें तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा।

डा.सिंह ने आज बयान जारी कर एवं ट्वीट कर कल मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा यहां ईडी कार्यालय के सामने कांग्रेस की सभा में लगाए आरोपो का निराधार बताते हुए कहा कि जोर जोर से बोलकर उनके द्वारा हाल में आईटी के छापे से लोगो का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे है। ऐसा करने से वह कोयला,रेत एवं शराब की अवैध कमाई के पाप से बच नही सकते।

Also read:  Budget 2023 Highlights: महिलाओं के लिए स्पेशल बचत स्कीम से लेकर सीनियर सीटिजन को बड़ा तोहफा, बजट के 10 बड़े ऐलान

बघेल कोयला व शराब की अवैध कमाई के पाप से बच नहीं सकते

 

Also read:  ससुराल में बहू का कत्ल करने की कोशिश, विरोध कर बचाई जान, गंभीर हालात में अस्पताल पहु्ंचाया

बघेल जिसके खिलाफ ईडी की जांच के लिए पत्र लिख रहे थे वह आज उनके सबसे करीबी हैं

उन्होने कहा कि अगुस्ता मामले में श्री बघेल एवं सिंहदेव उच्चतम न्यायालय तक गए थे,जहां उऩकी याचिका खारिज हो गई थी। जिन दो अधिकारियों के खिलाफ ईडी जांच की मांग के लिए केन्द, सरकार को चिठ्ठी लिख रहे थे वह आज उनके सबसे करीबी है। उन्होने कहा कि चिटफंड मामले में उन पर तथा उनके बेटे पर साढ़ तीन वर्ष में 40 से ज्यादा एफआईआर हो चुके है।

Also read:  Muscat Nights: हेरिटेज विलेज अरब संस्कृति का आईना दिखाता है

सोनिया व राहुल गांधी कानून से ऊपर नही हैं – रमन सिंह पूर्व सीएम छत्तीसगढ़

डा.सिंह ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में भी उनके द्वारा गलतबयानी की गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी कानून से ऊपर नही है। उनसे क्यों पूछताछ नही हो सकती। उन्होने धमकी भरे लहजे में कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी आयकर की टीम आई थी,इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की टीम आती है। भूपेश जी आप भी तैयार रहिए।