English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-22 194858

भारतीय बैंकों को चूना लगाकर विदेशों में ऐश काट रहे नीरव मोदी को प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा झटका दिया हैं। नीरव मोदी हीरा के कारोबार से जुड़ी फर्म चलाते थे, जिस पर उन्होनें बैकों से कर्ज लेकर चूना लगाया।

 

एजेंसी ने हॉन्गकॉन्ग में नीरव मोदी की 253.62 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। एजेंसी का कहना है कि अब तक नीरव मोदी की ओर से धोखाधड़ी के मामले में 2650.07 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

Also read:  कानून एवं व्यवस्था की मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद

ब्रिटेन में रहता हैं फ्रोड नीरव मोदी

फिलहाल पंजाब नेशनल बैंक समेत कई वित्तीय संस्थाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाला नीरव मोदी ब्रिटेन में रह रहा है। उसके प्रत्यर्पण के लिए भी सरकार की ओर से प्रयास किए गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।

आपको बता दे की भारत सरकार ने ब्रिटेन की अदालत में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर याचिका दायर की थी। लेकिन ब्रिटेन की हीलाहवाली के चलते नीरव के प्रत्यर्पण को लेकर पेंच फंसता दिखाई दे रहा हैं। नीरव मोदी के वकील ने अदालत में कहा कि यदि उसका प्रत्यपर्पण किया जाता है तो वह आत्महत्या कर सकते हैं। ऐसे में उनका प्रत्यर्पण करना गलत होगा।

Also read:  कतर में ओमिक्रॉन के किसी भी मामले में अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता नहीं - डॉ खली

नीरव मोदी व मेहुल चौकसी से अब तक कितना वसूल चुकी हैं सरकार

भारतीय बैंकों को चूना लगाकर भागने वाले दोनों भगौडे से सरकार अब तक 13109 करोड़ वसूल चुकी है। सरकार दोनों पर त्वरित कार्रवाई करने के मूड में नही लग रही हैं। लेकिन प्रवर्तन निदेशालय लगातार दोनों भगौडे का पीछा नही छोड़ रहे हैं। ईडी ने आज नीरव मोदी को बहुत बड़ा झटका दिया हैं ।

Also read:  देश में कोरोना की बड़ी रफ्तार, एक दिन में 16 हजार से ज्यादा के केस आए, एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 1,30,713 पर पहुंची

भगोड़े के कारण सरकार को झेलना पड़ता विपक्ष का तंज

नीरव मोदी , मेहुल चौकसी व विजय माल्या को लेकर विपक्ष सरकार को कठघरे में खड़ा करता रहता हैं । जिसके जवाब में सरकार के प्रवक्ताओं जवाब देने की स्थिति में नहीं होते हैं।