English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-11-03 140546

त्तर प्रदेश के मथुरा में आज दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मथुरा के वृंदावन कोतवाली इलाके के वृंदावन गार्डन होटल में अचानक आग लग गई।

हादसे में 2 कर्मचारियों की जलकर मौके पर ही मौत हो गयी है, जबकी दो कर्मचारी गम्भीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

Also read:  संयुक्त अरब अमीरात में भारी बारिश, ओलावृष्टि: क्या बीमा वाहनों को मौसम संबंधी क्षति को कवर करेगा?

 

आपको बता दें, वृंदावन में रामकृष्ण मिशन अस्पताल के समीप बसेरा ग्रुप का होटल वृंदावन गार्डन है। तीन मंजिला होटल की ऊपरी मंजिल पर सुबह करीब पांच बजे आग की लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि आग की शुरुआत गोदाम से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। चीख-पुकार मच गई। होटल के कमरों में ठहरे श्रद्धालु बाहर निकलकर भागने लगे।

Also read:  आम जनता को सस्ती दवाएं उपलब्ध करवाने की कवायद तेज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की आवश्यक दवाओं की नई राष्ट्रीय सूची

आग बुझने के बाद जब पुलिस और दमकलकर्मी अंदर गए तो बुरी तरह जली अवस्था में दो शव मिले। आग से लगने के बाद यह लोग बाहर नहीं निकल पाए थे। मृतकों की शिनाख्त उमेश और वीरी सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों स्टोर में ही सो रहे थे, वहां भड़की आग से इनको भागने का मौका नहीं मिला। सीएफओ ने बताया कि आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है।

Also read:  सीएम योगी एक्शन मोड़ में, गाजियाबाद के SSP को किया निलंबित