English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-26 091543

पहाड़ी पर 15 हेक्टेयर जंगल में आग लगने से पेड़ पौधे जलकर खाक हो गये वहीं दूसरी ओर सरसों की कटी फसल में भी भीषण आग लग गई। बढ़ती आग की घटनाओं से किसान चिंतित हैं।

 

इस समय मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कई जिलों में आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं। किसान चिंतित हैं क्योंकि गर्मी का सीजन है। कई जिलों में खेतों पर सरसों (Mustard Crop), गेहूं की खड़ी फसलें लगी हुई हैं जिससे आगजनी को लेकर किसान चितिंत हैं। बता दें कि मुरैना (Morena) जिले के पोरसा क्षेत्र के लालपुरा गांव में खेत में रखी सरसों की फसल में अचानक आग लग गई।आग से पूरी फसल जलकर खाक हो गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

Also read:  मस्जिद पक्ष ने तथ्यहीन रिपोर्टिंग के लिए मीडिया पर रोक लगाने की मांग, मान बहादुर सिंह सौरभ तिवारी ने कहा-मीडिया कोई गलत समाचार प्रसारित नहीं कर रहा

ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। इस खेत के चारों तरफ सूखी फसल खेतों में खड़ी हुई है, जिससे बड़ी आगजनी होने की संभावना है। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड गांव में नहीं पहुंची थी। ग्रामीण ही अपने स्तर पर आग पर काबू पाने में जुटे रहे।

 

आग की इस घटना में किसान को काफी नुकसान हुआ है। वहीं श्योपुर के विजयपुर में बस स्टैंड के पास रखे हाथ ठेला में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी नगरपालिका अधिकारियों को दी। वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

Also read:  एनडीए की बैठक रविवार को दोपहर 12:30 बजे , चुनेंगे अपना नेता : नीतीश कुमार

आगजनी से हुआ लाखों का नुकसान

आगजनी से करीब दो लाख रुपए नुकसान हुआ । गौरतलब है कि सीहोर जिले के लाडकुई सीमा क्षेत्र के बीच जंगल की पहाड़ी पर बीती रात आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 15 हेक्टर में खड़े पेड़ पौधे जलकर खाक हो गए। आग को बुझाने में वन अमले के साथ पैर फूल गए जब देखा कि आग पर काबू नहीं हो रहा तो आसपास के लोगों को बुलाया गया।

Also read:  गुजरात चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा फायदा, चुनाव से पहले बीजेपी में एक साथ शामिल हुए 500 डॉक्टर

ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. रेंजर राजकुमार शिवहरे ने बताया कि वन क्षेत्र के नादान डूड़लावा ढाईखेडा जंगल की पहाड़ी पर अलग-अलग जगह आग लगी थी करीब 15 हेक्टेयर जगह में आग लगी थी जिसे ग्रामीणों और फायर बिग्रेड की मदद बुझा दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।