English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-09-18 142141

संसद का विशेष सत्र जोर-शोर के साथ सोमवार, 18 सितंबर से शुरू हो गया है। संसद में लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से चल रही है।

विशेष सत्र में लोकसभा में पीएम मोदी ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू को याद किया तो वहीं, राज्यसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उपराष्ट्रपति और सदन के सभापति जगदीप धनखड़ को दिलदार इंसान बताया है।

Also read:  पुलिस प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन हिंसा बेकाबू, ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ से मदद को लेकर एक ट्वीट वायरल हो रहा

क्या बोले खरगे?

विशेष सत्र के दौरान राज्यसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भाषण दे रहे थे। इस दौरान खरगे ने बताया कि उन्होंने भी सदन में करीब 14 साल का वक्त बिताया है। उन्होंने कहा कि कई नेताओं का भाषण सुनने का काफी कम वक्त मिला। हालांकि, इसके बाद सभापति धनखड़ और खरगे के बीच ऐसा वाकया हुआ जिससे पूरा सदन ही ठहाकों से गूंज उठा।

Also read:  पतंजलि आयुर्वेद की सहायक कंपनी पतंजलि फूड्स के प्रमोटरों को बड़ा झटका, उनके लेन-देन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई

https://x.com/PTI_News/status/1703666964919460134?s=20

क्या हुआ सदन में?

दरअसल, मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के बीच कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला अपनी सीट से उठकर कहीं जाने लगे। खरगे ने उन्हें टोका और पूछा कि कहां जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि बड़ी हड़बड़ी में जा रहे थे इसलिए मैनें पूछा। इस पर सभापति ने मजाक में कहा कि ये कानून का उल्लंघन भी है। इस पर खरगे ने कहा कि सदन में कानून के उल्लंघन बहुत होते हैं फिर भी आप दिलदार हैं, सबकुछ संभाल लेते हैं।  इसलिए संजय सिंह और चड्ढा को वापस बुला लो। इस पर सभी सदस्यों ने कहा कि दोनों सदस्य वापस आ गए हैं।