English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-28 093821

रुद्रपुर से टिकट कटने से नाराज विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को इस्तीफा भेज दिया है।

उत्तराखंड भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भाजपा के दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसमें टिहरी और रुद्रपुर के विधायक शामिल हैं। टिहरी से विधायक धन सिंह नेगी ने गुरुवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली है और पार्टी ने उन्हें टिहरी से अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया।

विधायक राजकुमार ठुकराल निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव 
वहीं रुद्रपुर से टिकट कटने से नाराज विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने इस्तीफे में लिखा है कि षड़यंत्र के चलते उनका टिकट कटवा दिया गया है। उन्होंने कहा है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

बुधवार को भाजपा की सूची जारी हुई थी, जिसमें सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट कट गया था। रुद्रपुर सीट पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उनका टिकट फाइनल किया है। टिकट की घोषणा होने के बाद से विधायक राजकुमार ठुकराल का फोन भी स्विच ऑफ हो गया। रुद्रपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा व सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच टिकट को लेकर खींचतान चल रही थी। दोनों ही नेता लंबे समय तक दिल्ली पहुंचकर टिकट के लिए प्रयासरत थे।
‘किशोर ने टिहरी सीट का टिकट करोड़ों रुपए में खरीदा’
गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हुए धन सिंह नेगी ने भाजपा के टिहरी प्रत्याशी और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर संगीन आरोप लगाया है। धन सिंह का आरोप है कि किशोर ने टिहरी सीट का टिकट करोड़ों रुपए में खरीदा है। वहीं किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने बुधवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद वह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें टिहरी सीट पर प्रत्याशी घोषित किया।
चौबट्टाखाल सीट पर कांग्रेस में घमासान
पौड़ी की विधानसभा चौबट्टाखाल में कांग्रेस में घमासान मच गया है। यहां राजपाल बिष्ट के समर्थन में सतपुली नगर, द्वारीखाल, पोखड़ा, एकेश्वर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों ने कार्यकारिणी सहित इस्तीफा दिया है। इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी को प्रत्याशी बनाया है। जिससे कार्यकर्ताओ में आक्रोश है।

Also read:  AIIMS डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने दी चेतावनी, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए नहीं तो भुगतना पड़ेगा बुरा अंजाम

हेमा पुरोहित ने दिया कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा
हेमा पुरोहित ने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। हेमा कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ ही जिला पंचायत की सदस्य भी हैं। हेमा की ओर से डोईवाला विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी की गई थी, लेकिन टिकट न मिलने से वह नाराज हैं। हेमा पुरोहित ने कहा है कि जिस तरह की राजनीति हो रही है वह राज्य और यहां की जनता के लिए ठीक नहीं है।

Also read:  सीएम से शिक्षा मांगने वाले सोनू से मिले सुशील मोदी, नवोदय विद्यालय में दाखिला और हर माह 2 हजार सहायता देने का किया वादा

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का भी विरोध
बदरीनाथ विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी के विरोध में विधानसभा के संपूर्ण संगठन ने इस्तीफा दे दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने पार्टी के सह प्रभारी राजीव चौधरी को सामूहिक इस्तीफा भेजा है।