English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-13 142421

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अब किंग चार्ल्स-3 वहां के राजा बन चुके हैं।

 

इस बीच एक बड़ा राज सामने आया है। बताया जाता है कि महारानी एलिजाबेथ का एक सीक्रेट लेटर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक लॉकर के अंदर रखा है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस सीक्रेट लेटर को अगले 63 साल तक खोला नहीं जा सकता है। बताया जाता है कि इस पत्र को महारानी एलिजाबेथ ने साल 1986 में लिखा था।

Also read:  ‘आज नहीं तो कल या परसों सच्चाई की जीत अवश्य होती, मेरा रास्ता क्लियर है, मेरे दिमाग में स्पष्टता है कि आगे क्या करना है और मेरा काम क्या है-राहुल गांधी

ऐतिहासिक बिल्डिंग में रखा है लेटर

इस सीक्रेट पत्र के बारे में जानकारी ऑस्ट्रेलिया के 7 न्यूज ने दी है। इसके मुताबिक यह लेटर सिडनी की एक ऐतिहासिक बिल्डिंग में रखा हुआ है। हालांकि इस पत्र में लिखा गया है इसके बारे में किसी को कुछ नहीं मालूम है। बताया जाता है कि महारानी के निजी स्टाफ को भी इसके बारे में जानकारी नहीं है। इस पत्र को एक शीशे के बक्से में किसी अज्ञात जगह पर छुपाकर रखा गया है। वहीं इस पत्र को 2085 तक नहीं खोले जाने की बात सामने आई है।

Also read:  दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार की कंट्रोवर्सी पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला, केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का तहे दिल से किया शुक्रिया

साल 2085 में खोलने की बात

जानकारी के मुताबिक यह पत्र लॉर्ड मेयर ऑफ सिडनी को संबोधित करते हुए लिखा गया है। इसका मजमून कुछ इस तरह से है कि वर्ष 2085 में किसी उचित दिन पर क्या आप इस लिफाफे को खोल कर सिडनी के नागरिकों को मेरा संदेश पहुंचा देंगे? इस लिफाफे के ऊपर एलिजाबेथ आर. के हस्ताक्षर हैं। राज्य प्रमुख के तौर पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने 16 बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज ने शुक्रवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया की उनकी पहली लोकप्रिय यात्रा से लेकर, यह साफ था कि ऑस्ट्रेलिया के लिए उनके दिल में विशेष स्थान था। शुक्रवार को, सिडनी के ओपरा हाउस पर महारानी को याद करते हुए रोशनी की गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने किंग चार्ल्स तृतीय को पिछले 70 सालों में पहला नया शासक स्वीकार किया।

Also read:  जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के हंसखाली मं 14 वर्षीय लड़की से हुए बलात्कार की जांच के लिए गठित की टीम