English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-03 213650

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1932 नये मामले सामने आये जबकि राज्य में संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गयी । स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में संक्रमण के नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,52,103 हो गयी, जबकि सात लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,48,117 पर पहुंच गयी ।

Also read:  चिदंबरम ने आप को कहा वोट कटवा तो केजरीवाव बोले-सर, हाय रे, मर गए बंद कीजिए

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में मंगलवार को संक्रमण के 1886 मामले सामने आये थे जबकि पांच लोगों की संक्रमण से मौत हुयी थी । बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में 434 नये मामले सामने आये हैं ।

Also read:  आईएलओ-कतर ने नकली नौकरी के अवसरों की चेतावनी दी

 इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 12,321 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 2,187 लोग संक्रमण से ठीक हुये हैं जिससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 78,91,665 हो गयी है।

Also read:  इलाहाबाद हाई कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुनवाई, एएसआइ ने कहा था, वैज्ञानिक सर्वे से निर्माण को कोई नुकसान नहीं