English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-03 213650

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1932 नये मामले सामने आये जबकि राज्य में संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गयी । स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में संक्रमण के नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,52,103 हो गयी, जबकि सात लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,48,117 पर पहुंच गयी ।

Also read:  Air India: टाटा आज संभालेगा एयरइंडिया की कमान, पहले ही दिन से उड़ानों में होगा यह बड़ा बदलाव

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में मंगलवार को संक्रमण के 1886 मामले सामने आये थे जबकि पांच लोगों की संक्रमण से मौत हुयी थी । बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में 434 नये मामले सामने आये हैं ।

Also read:  कोरोना टेस्ट की कीमत पूरे देश में हो 400 रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

 इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 12,321 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 2,187 लोग संक्रमण से ठीक हुये हैं जिससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 78,91,665 हो गयी है।

Also read:  किसान आंदोलन को तेज करने के लिए आज सोनीपत में बनेगी रणनीति, लंबे संघर्ष का आह्वान