English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-03 081309

मेघालय के मोइरांग में विधानसभा चुनाव के लिए हुई मतगणना के बाद हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने कुछ कारों में आग लगा दी। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया।

 

राज्य पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, कांग्रेस समर्थकों ने सबसे पहले जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में मतगणना केंद्र पर पथराव किया। इस दौरान कांग्रेस के कुछ समर्थकों ने एक कार में आग लगा दी। कहा जा रहा है कथित तौर पर मोइरांग के चुनाव परिणामों से नाखुश कांग्रेस समर्थकों ने यह सब किया।

Also read:  नवनियुक्त मंत्रियों ने किंग सलमान के सामने शपथ ली

बताया गया है कि इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बत्शेम रिंटाथियांग यूडीपी के मौजूदा विधायक मेतबाह लिंगदोह से 155 वोटों से हार गए हैं। इस वजह से कई युवाओं ने बवाल खड़ा कर दिया। सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी की वजह से कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई। इस संबंध में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Also read:  UP Elections: यूपी में छठे चरण का चुनाव आज, गोरखपुर में सीएम योगी ने किया मतदान