English മലയാളം

Blog

n4564023681672207493631b3e67440ccebc3cb43ce0dc30dc6142ae32b403314aff88c8ffa842de1747b0a

कर्नाटक के मैसुरु में क्रिसमस के बाद एक चर्च में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने चर्च में घुसकर ईसा मसीह (Jesus) की प्रतिमा को तोड़ डाला है।

यह घटना मैसुरु जिले के पेरियापटना शहर के एक चर्च की है। पुलिस के मुताबिक कुछ उपद्रवियों ने चर्च में घुसकर शीशे में रखी गई जीसस की प्रतिमा को तोड़ डाला। हालांकि उन्होंने चर्च में ईसा मसीह की मुख्य प्रतिमा के साथ कोई तोड़फोड़ नहीं की।

अधिकारियों के मुताबिक यह तोड़फोड़ उस समय हुई, जब पादरी वहां मौजूद नहीं थे। चर्च की दान पेटी में रखा पैसा भी गायब है। चर्च के पादरी फादर जॉन पॉल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। कर्नाटक में पहले से ही धर्म के नाम पर आपसी मतभेद की कई खबरें आ रही हैं। शैक्षिक संस्थानों में हिजाब को लेकर उठे विवाद के बाद यहां आपसी झड़प की कई खबरें आई थीं।

Also read:  कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्यों ने बढ़ाई सख्ती, कई राज्यों में स्कूल बंद

150 साल पुराना चर्च ढहाया

Also read:  महाराष्ट्र: संजय राउत के करीबी कारोबारी को ईडी ने गिरफ्तार, 1040 करोड़ रुपये के एमएचएडीए भूमि घोटाला में कार्रवाई

पिछले साल भी क्रिसमस के आसपास ऐसी ही घटनाएं सामने आई थीं। कर्नाटक के चिकाबलापुर जिले क्रिसमस से पहले एक चर्च में तोड़फोड़ की गई थी। जानकारी के मुताबिक 150 साल पुराने चर्च में कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की थी। सुबह करीब 6 बजे ये उपद्रवी घुस आए थे और बवाल काटा था। पुलिस ने बताया कि सेंट जोसेफ चर्च में सेंट एंटनी की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। इस घटना से कुछ ही घंटे पहले कर्नाटक विधानसभा में धर्मांतरण के खिलाफ बिल पास किया गया था।

Also read:  कनाडा में भारतीयों के खिलाफ नफरती अपराधों और हिंसा में तेजी से वृद्धि, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

धार्मिक किताबें भी जलाईं

कर्नाटक में धर्मांतरण को लेकर उठे विवाद के बीच कई बार ईसाई धर्म के लोगों को निशाना बनाया गया था। दक्षिणपंथी संगठनों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए क्रिश्चिन धर्म की किताबों को आग के हवाले कर दिया था। यही नहीं एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स हाथ में धारदार हथियार लिए हुए एक पादरी के पीछे दौड़ा चला जा रहा है।