English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-29 111745

उत्तर प्रदेश को आज नया प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मिल सकता है। इसी कड़ी में आज लखनऊ में बीजेपी कार्यसमिति की अहम बैठक हो ही है। ये बैठक लखनऊ में केजीएमयू के पास कन्वेंशन सेंटर में हो रही है।

 

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश बीजेपी के तमाम बड़े नेता और योगी सरकार के मंत्री मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में नए यूपी अध्यक्ष के नाम का ऐलान संभव है।

Also read:  शिवराज सिंह चौहान ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा-कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए जो फोटो लगाए

सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक ब्राह्मण या पिछड़े वर्ग से किसी को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। आपको बता दें भूपेंद्र चौधरी,संजीव बालियान, बीएल वर्मा, सुब्रत पाठक, सतीश गौतम, महेश शर्मा और डॉ. दिनेश शर्मा के नाम की चर्चा तेज है। वहीं माना जा रहा है कि राज्य में पार्टी संगठन में भी कई बदलाव होंगे।

वहीं पश्चिम यूपी से नए अध्यक्ष बनने की संभावना ज्यादा प्रबल बताई जा रही है। यूपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई नामों की चर्चा है. खबर है कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेगी।

Also read:  NSA अजीत डोभाल की 31 जनवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका की विजिट से पहले सरगर्मियां तेज हो गई

गौरतलब है कि स्वतंत्र देव सिंह के योगी सरकार में मंत्री बन जाने के बाद नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है। लंबे समय से इस पर चर्चा चल रही है। लेकिन की कार्यसमिति की बैठक को देखते हुए आज नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।

Also read:  चार धाम यात्रा के लिए 50 वर्ष से अधिक आयु के तीर्थयात्रियों के लिए सरकार ने बनाए नए नियम, बिना जांच के नहीं कर पाएंगे यात्रा

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि यूपी बीजेपी आज ही राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है। दरअसल उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव होना है। पार्टी 11 सीटों पर 8 प्रत्याशियों को उतारेगी।