English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-09 214403

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐसी बात कह गए कि सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे।

रणदीप सुरजेवाला ने गलती से द्रौपदी चीर हरण की जगह ‘सीता मैया का चीरहरण’ कह दिया जिसके बाद लोगों ने उनपर सवाल दागने शुरू कर दिए। दरअसल सुरजेवाला केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र इन सभी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहा है।

राज्यसभा चुनाव से पहले सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, भाजपा ने पहले के चुनाव बुरी तरह हारे हैं। सत्य, लोकतंत्र, कानून और नैतिकता की ही जीत होगी। भाजपा लोकतंत्र का चीरहरण करना चाहती है। जिस तरह सीता मैया का चीरहरण हुआ था। लेकिन वे बुरी तरह हारेंगे और उनके नकाब उतर जाएंगे।

भाजपा के निशाने पर आए सुरजेवाला

सुरजेवाला के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने सुरजेवाला को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर भाजपा नेता इसे हिंदुओं का अपमान बता रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता और लोकसभा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, कांग्रेस को हिंदुओं से इतनी घृणा क्यों है? मंदिर-मंदिर घूमकर चुनावी पर्यटन करने वाले राहुल गांधी वैसे ही हिंदुत्व से चिढ़ते हैं। उनकी पार्टी राम का अपमान करती है। आज फिर कांग्रेस ने माता सीता पर अभद्र टिप्पणी करके चोट पहुंचाई है।

Also read:  संजय राउत महाराष्ट्र में अपनी ही पार्टी के खिलाफ हुई बगावत को भूल नहीं पाए, संयुक्त राष्ट्र महासचिव को चिट्ठी लिखकर 20 जून को विश्व गद्दार दिवस' घोषित करने की मांग

शहजाद पूनावावाला ने ट्वीट कर कहा, मैं मुसलमान होते हुए भी जानता हूं कि सीता माता का चीरहरण नहीं हुआ था बल्कि द्रौपदी का हुआ था। लेकिन कांग्रेस ने श्री राम के ही अस्तित्व पर सवाल खड़े कर दिए थे। आप कोट के ऊपर जनेऊ पहन सकते हैं लेकिन सच्चाई सामने जरूर आ जाएगी।

Also read:  पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ईडी को शुक्रवार को पूछताछ में न शामिल होने के लिए लिखा पत्र