English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-07 075928

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र को चेतावनी दी है कि देश में जल्द ही एक और किसान आंदोलन शुरू हो सकता है। उन्होंने सरकार पर पिछले साल किए वादों को अब तक न निभाने का आरोप लगाते हुए किसानों से अगले आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है।

 

Also read:  दुबई की गैर-तेल अर्थव्यवस्था में जुलाई में वृद्धि बरकरार रही

टिकैत ने कहा, ‘अभी हमने आंदोलन की कोई तारीख तय नहीं की है लेकिन हम जल्द ही इसे शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तीन विवादित कृषि कानून वापस लेने के साथ ही किसानों ने सरकार से कई और मांगे की थीं जिनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने की भी मांग भी थी।

Also read:  देश में कोरोना मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा, पिछले 24 घंटे में 5,379 नए मरीज आए सामने

टिकैत ने कहा कि हाल में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद सरकार सब कुछ भूल गई है लेकिन किसानों को वे वादे नहीं भूले हैं। सब याद है। उचित मूल्य पर बिजली, सिंचाई और फसलों के लिए एमएसपी जैसे मुद्दों पर अब तक कुछ भी नहीं किया गया है।

Also read:  पानी के लिए लगी थी लंबी कतार, सीएम शिवराज ने काफिला रुकवाकर लोगों की सुनी समस्या, नगर निगम कमिश्नर को समस्या को जल्दी सुलझाने के दिए आदेश