English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-24 125625

रांची से दो सगी बहनों की खुदकुशी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बहनों ने जहर खाकर खुदकुशी की है। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस घटना के बाद से इलाके में हर कोई हैरान है।

 

झारखंड के रांची से दो सगी बहनों की खुदकुशी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बहनों ने जहर खाकर खुदकुशी की है। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस घटना के बाद से इलाके में हर कोई हैरान है। पुलिस पूरे मामले में आत्महत्या या हत्या, हर पहलुओं की जांच कर रही है। बड़ी बहन शीतल लखानी रांची के एक अस्पताल में काम करती थी जबकि उसकी छोटी बहन मान्या सरला बिरला स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा थी। इनके पिता संजय लखानी रांची के बड़े कांट्रेक्टर में से एक हैं।

Also read:  कोरोना को लेकर हरियाणा सरकार सख्ते में, वैक्सीन नहीं लगाने वालों को एक जनवरी से पब्लिक प्लेस में नौ एंटरी

दो सगी बहनों की खुदकुशी से मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबित बीती रात बड़ी बहन शीतल का बर्थडे मनाया गया। फिर रात दोनों बहने कमरे में सोने चली गईं। परिजनों ने बताया कि सब कुछ ठीक ठाक था पर सुबह दोनों की कमरे से लाशें मिली। आनन-फानन में दोनों को गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बड़ी बेटी शीतल लखानी की शादी अगले साल फरवरी महीने में होने वाली थी। 6 महीने पहले ही उसकी सगाई एचडीएफसी बैंक में काम करने वाले शख्स के साथ हो गई थी।

Also read:  तपती गर्मी के बाद राजधानी दिल्ली के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद, आज छाय रहेंगे बादल

ड़ी बेटी की फरवरी में होनी थी शादी

दोनों बहनों ने खुदकुशी क्यों की यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। एक दिन पहले उनके घर के पालतू कुत्ते की भी मौत हो गई थी। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। आत्महत्या या हत्या पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात को दोनों बहन बर्थडे मनाने के बाद अपने रूम में चली गई थी। सुबह लगभग 5:40 में उनकी मां ने रूम खोल कर देखा तो दोनों बहन ने उल्टी की हुई थी और अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी।

Also read:  अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर साधा निशाना कहा- 'ऐसे लोग मुझे सिखाएंगे..'

पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुटी

रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि जिस कमरे में दोनों बहनों का शव मिला था। उसे एफएसएल की जांच के बाद सील कर दिया गया है।  इसके अलावा उन्होंने बताया कि बड़ी बहन की शादी तय हो गई थी और बर्थडे के दौरान उसके होने वाले पति भी मौजूद थे। हालांकि परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों बहने बर्थडे मनाने के बाद सोने चली गई थी और बड़ी बहन के होने वाले पति भी घर वापस चले गए थे।