उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले अपने आवास पर पूजा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपनी और पार्टी जीत को लेकर आश्वस्त हूं, लोग कांग्रेस को बहुमत देंगे।
हरीश रावत ने कहा कि एक बार मैंने 48 सीटों पर जीत की बात कही थी कुछ उसके आसपास ही सीटें आएंगी। हमें किसी भी तहर की चिंता नहीं है। बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। राजनीतिक दलों ने ईवीएम में बंद चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद बनने वाली संभावित स्थिति के मद्देनजर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
Also read: ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना के तहत पात्र भारतीयों के लिए 2,400 वीजा उपलब्ध कराए जाएंगे