English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

संकट में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक (Laxmi Vilas Bank) के शेयरों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में जारी रहा. बैंक को लेकर काफी नकारात्मक खबरें आ रही हैं, जिसके चलते निवेशक इसके शेयरों की बिकवाली कर रहे हैं. पांच कारोबारी सत्रों में एलवीबी के शेयर में 48 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है. सोमवार को बीएसई में बैंक का शेयर 10 प्रतिशत टूटकर 8.10 रुपये पर आ गया और इसने निचले सर्किट को छूट लिया.

Also read:  शेयर बाजारों में भारी उछाल, सेंसेक्स 51 हजार के पार, निफ्टी ने भी रचा इतिहास

लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर अपने एक साल के निचले स्तर पर आ चुका है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में भी बैंक का शेयर 10 प्रतिशत टूटकर 8.10 रुपये पर आ गया और इसने निचला सर्किट छू लिया. बीएसई में पांच कारोबारी सत्रों में बैंक का शेयर 48.24 प्रतिशत नीचे आ चुका है.

Also read:  सेंसेक्स में 0.56 फीसदी की गिरावट, निफ्टी में 0.62 फीसदी की गिरावट देखने को मिली

पिछले सप्ताह मंगलवार को सरकार ने एलवीबी पर कई तरह के अंकुश लगाते हुए निकासी की सीमा तय की थी. साथ ही बैंक के बोर्ड को भी भंग कर दिया गया था. बैंक से निकासी की सीमा प्रति जमाकर्ता 25,000 रुपये तय की गई है.

Also read:  सेंसेक्स और निफ्टी नें बढ़ी उछाल, सेंसेक्स 57800 और निफ्टी 17200 के पार खुला