English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-23 123810

महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग में सचिव के पद पर तैनात 57 वर्षीय एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) अधिकारी की दक्षिण मुंबई के एक होटल में एलर्जी के लक्षण विकसित होने के बाद मौत हो गई।

 

Also read:  मुरलीधर राव की बीजेपी कार्यकर्ताओं को चेतावनी, कहा- मेरा कितना ही बड़ा फोटो लगा दो, इससे टिकट नहीं मिलेगा।

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार शाम को हुई जब पीडब्ल्यूडी सचिव प्रशांत दत्तात्रेय नवघरे काला घोड़ा इलाके में स्थित होटल में खाना खाने गए थे।

उन्होंने कहा कि रात का खाना खाने के दौरान उन्हें कुछ एलर्जी के लक्षण विकसित हुए और वह मौके पर ही गिर पड़े। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Also read:  ट्रेनों से पुराने डिब्बे हटाएगी रेलवे, अब नई-नवेली LHB कोच वाली ट्रेन में सफर करेंगे यात्री

उन्होंने कहा कि माता रमाबाई अंबेडकर मार्ग पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की गई है और व्यक्ति की मौत की जांच की जा रही है।

Also read:  डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट 22 महीने बाद हुआ रिस्टोर