English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-05-02 111812

विराट कोहली और गौतम गंभीर को बीच मैदान पर भिड़ने का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दोनों पर बीसीसीआई ने मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को लखनऊ के खिलाफ मिली जीत के बाद कोहली और गंभीर के बीच काफी तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। हालात इस कदर बिगड़ गए थे कि प्लेयर्स को बीच-बचाव करना पड़ा था।

विराट कोहली और गौतम गंभीर को बीच मैदान पर टकराने का भारी नुकसान हुआ है। दोनों को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 2 के तहत दोषी पााया गया है। कोहली और गंभीर की पूरी मैच फीस काट ली गई है। यह पहला मौका नहीं है जब विराट और गंभीर इस कदर मैदान पर आपस में भिड़े हैं। इससे पहले केकेआर की कप्तानी करते हुए भी गंभीर की कोहली संग तीखी बहस हुई थी। वहीं लखनऊ के गेंदबाज नवीन उल हक पर भी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

Also read:  Nuh Violence : नूंह हिंसा को लेकर दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान, कहा- यात्रा के आयोजकों ने प्रशासन को पूरी जानकारी नहीं दी थी जिसकी कमी के कारण हुई हिंसा

बीच मैदान कोहली-गंभीर के बीच क्या हुआ?

दरअसल, आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 43वें मुकाबले में आरसीबी टीम को 18 रन से जीत मिली। लेकिन, इस मैच के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच एक तीखी बहस छिड़ गई। बता दें कि मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान विराट कोहली जैसे ही लखनऊ सुपर जायटंस के खिलाड़ी काइल मेयर्स से हाथ मिलाया और उनसे बात की तो लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर मेयर्स को पीछे खींचते हुए नजर आए। ऐसे में ये कयास लगाया जा रहा है कि गौतम गंभीर के इस व्यवहार पर विराट कोहली काफी भड़क गए और कप्तान फाफ डुप्लेसी से कुछ कहने लगे।

Also read:  RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने राज्य सरकारों से कर्ज संबंधित मुद्दों के समाधन का रास्ता तलाशने को कहा

इस बीच गौतम गंभीर अपना आपा खो बैठे और गुस्से में विराट कोहली से भिड़ने पहुंच गए। इकाना के मैदान का पारा इतना गर्म हो गया कि हर कोई ये देख दंग रह गया। दोनों का गुस्सा इस लेवल का था कि ये जुबानी जंग कब हाथापाई में बदल जाए इसका कोई भरोसा नहीं था। ऐसे में फाफ डुप्लेसी, केएल राहुल और अमित मिश्रा ने बीच में आकर मामले को शांत कराया। गौतम और विराट कोहली की ये तीखी बहस का वीडियो वायरल हो रहा है।