English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-21 104146

6 दिन में यह दूसरी बार है जब सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी (CNG Price Hike Today) की खबर मिल रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सीएनजी के दामों में इस बार 2 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बढ़ोतरी की गई है।

 

यह बढ़ोतरी शुक्रवार देर रात को की गई है। दिल्ली एनसीआर में बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो चुकी हैं. बता दें राजधानी दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। जबकि नोएडा गाजियाबाद में 1 किलोग्राम सीएनजी की नई कीमत 78.17 रुपये हो गई है।

Also read:  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से किया आग्रह, यूके की उड़ानों पर 31 जनवरी तक लगाएं प्रतिबंध

आईजीएल (Indraprastha Gas Limited) ने इन कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इससे पहले 15 मई को सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया था। पिछली बार भी कीमतें 2 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बढ़ी थीं।

Also read:  केंद्रिय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट, कहा- कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें

 

सीएनजी की कीमतों में उबाल से पहले एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी (LPG Domestic And Commercial Price Hike)की गई थी। अभी 2 दिन पहले ही 19 मई 2022 को आईजीएल (Indraprastha Gas Limited) ने एलपीजी की कीमतों में इजाफा किया था। इसके बाद राजधानी दिल्ली में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की नई कीमत 1003.50 रुपये हो गई। इसके साथ ही एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों को बढ़ाया गया था। बता दें राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2354 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।

Also read:  रूस-यूक्रेन वार के बीच अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ ने रूसी और बेलारूसी एथलीटों पर लगाया प्रतिबंध, 10-13 मार्च तक अजरबैजान के बाकू में एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने से रोका