English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-14 131312

आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के मुखिया भगवंत मान लगातर विपक्ष के निशाने पर हैं।

 

भगवंत मान ने पंजाब में भले ही जबरदस्त तरीके से सरकार बनाई है लेकिन हाल के दिनों में वे घिरे हुए हैं। इसी कड़ी में अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हर सप्ताह भगवंत मान को शराब की पेटी भेजते हैं।

दरअसल, अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि हर सोमवार को केजरीवाल शराब की पेटी भेज देते हैं और कहते हैं कि आप अपनी सरकारी कोठी में बैठकर ऐश कीजिए सरकार मैं खुद चला लूंगा। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल ने भगवंत मान को नौकरी पर रखा हुआ है। इसके अलावा सुखबीर सिंह ने कहा कि सीएम भगवंत मान की सरकार की वजह से सिद्दू मूसेवाला की जान गई।

Also read:  हम उपयुक्त समय पर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा जरूर देंगे : लोकसभा में गृहमंत्री शाह

बादल ने पंजाब की आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां पर सरकार तो अरविंद केजरीवाल चला रहे हैं। सुरक्षा वापस लेने के मामले पर भी उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस सरकार ने सिक्योरिटी वापस लेने का ढिंढोरा पीटा और दुश्मन अलर्ट हो गया। सुखबीर सिंह ने कहा कि अगर सिक्योरिटी वापस लेनी थी तो अरविंद केजरीवाल से वापस लेते, राघव चड्ढा से वापस लेते।

Also read:  डीयू: वाइस चांसलर योगेश त्यागी को निलंबित कर दिया गया

पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही भगवंत मान सरकार निशाने पर है। इससे पहले सुखबीर बादल ने यह भी कहा कि जिस तरह के हालात पंजाब के बन गए हैं, आए दिन कत्ल हो रहे हैं, कहीं गैंगवार हो रही है, कहीं धार्मिक झड़पों हो रही हैं, इस को देख कर दुख लगता है कि जो राज्य किसी समय सबसे खुशहाल था, आज उसका क्या हाल है।

Also read:  आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक निलंबित

उधर पंजाब में बिगड़ी लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति के विरोध में भाजपा भी जमीन पर उतर आई है। सोमवार को खन्ना समारक के बाहर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सीएम भगवंत मान का पुतला फूंका।