English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-23 100838

हैदराबाद में भीषण आग लगने की घटना सामने आ रही है।आग में जिंदा जलने से बिहार के 11 मजदूरों की मौत हो गयी है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई है जिसमें 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं और यहां कबाड़ गोदाम में काम करते थे। वहीं मौके पर मौजूद हैदराबाद डीसीपी सेंट्रल जोन ने बताया कि सभी 11 शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। तेलंगाना के सीएम केसी राव ने आग में बिहार के श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और मुख्य सचिव को घटना में मारे गए श्रमिकों के शवों को वापस लाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

Also read:  सूरत में 11 साल के नाबालिग के साथ रेप करने के बाद हत्या, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

शटर बंद होने की वजह से फंस गए थे मजदूर

पुलिस के मुताबिक कबाड़ गोदाम की पहली मंजिल पर 12 मजदूर सो रहे थे। अचानक भूतल पर आग लग गई। मजदूरों के बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता भूतल में कबाड़ की दुकान के माध्यम से था जिसका शटर बंद था। आज सुबह आठ बजे तक 11 शव बरामद कर लिए गए, जबकि एक मजदूर जो भागने में सफल रहा, उसे अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार फायर कंट्रोल रूम को तड़के करीब तीन बजे अलर्ट मिला और नौ दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए तीन घंटे से अधिक समय तक काम किया।

Also read:  भारत आदित्य-एल1 (Aditya-L1) को लॉन्च करने को लेकर पूरी तरह से तैयार, निर्धारित कक्षा में पहुंचने पर विश्लेषण के लिए प्रतिदिन 1440 तस्वीरें ग्राउंड स्टेशन पर भेजेगा

फाइबर केबलों में आग लग गई थी

गोदाम में फाइबर केबलों में आग लग गई थी जिसके कारण घना धुआं फैल गया और आग की तीव्रता और अधिक बढ़ गई। गोदाम में खाली शराब की बोतलें, कागज, प्लास्टिक और अन्य केबल भी रखे हुए थे। हली मंजिल पर दो कमरे थे और सभी 11 शव एक कमरे से बरामद किए गए थे। एक दूसरे के ऊपर लेटे हुए थे। शवों की पहचान नहीं हो पा रही है।