English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने आखिरकार अपनी राजनैतिक पार्टी (Rajnikanth in Politics) को लेकर घोषणा कर दी है. गुरुवार को रजनीकांत ने एक ट्वीट कर बताया कि वो 31 दिसंबर को अपने राजनैतिक पार्टी की घोषणा करेंगे. यानी उनकी पार्टी जनवरी में लॉन्च हो जाएगी.

 

Also read:  कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा की शूटिंग में व्यस्त, शेयर की पोस्ट

इसके पहले सोमवार को रजनीकांत ने अपनी पार्टी रजनी मक्कल मंदरम के जिला सचिवों से मुलाकात की थी और कहा था कि वो जल्द ही अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के बारे में जानकारी देंगे. उन्होंने जिला सचिवों के साथ यह मीटिंग तब की थी, जब उनके समर्थकों ने उनसे चुनावी राजनीति से दूर रहने की सलाह दी थी.

Also read:  मुंबई में होने वाले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी, इंटरनेट नए ऑनलाइन भुगतान पर होगी चर्चा

हाल ही में तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में रजनी के पोस्टर सामने आए थे. इसमें उनसे राजनीति से दूर रहने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया था. ऐसा ही एक पोस्टर ‘वेल्लोर सिटिजंस विशिंग फॉर ए चेंज’ का सामने आया था

Also read:  सुनिल जाखड़ के बीजेपी में शामिल होने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना